#हरदोई:- 09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक#
#हरदोई:- 09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक#
#हरदोई: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक की अनुमति से आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत भूपेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया#
#बैठक में अपर जिला जज द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, विशेषकर विद्युत विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाया जा सके#
#बैठक में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से रघुवीर प्रसाद मिश्र, विद्युत विभाग से विशाल शर्मा, अशोक यादव, पुनीत कुमार दुबे, आकाश वर्मा, आशीष कुमार, जेसन सेन, स्थायी लोक अदालत सदस्य आशा सिंह तथा विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे#

No comments