#हरदोई:- टड़ियावां- भूसा के ढेर में बेहोशी की हालत में मिला होमगार्ड, अस्पताल में भर्ती#
#हरदोई:- टड़ियावां- भूसा के ढेर में बेहोशी की हालत में मिला होमगार्ड, अस्पताल में भर्ती#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपुरवा में एक होमगार्ड संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, राजीव रंजन पुत्र ईश्वरीय लाल, जो होमगार्ड के पद पर तैनात हैं, गांव के ही एक भूसा के बठिया (ढेर) में अचेत अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टड़ियावां में भर्ती कराया गया#
#डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल, घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है#

No comments