Breaking News

#हरदोई:- पाली- परिषद का पूर्णकालिक जीवन समाप्त कर निजी जीवन में लौटे ऋषभ कात्यायन, भाजपा में जाने की अटकलें तेज#


#हरदोई:- पाली- परिषद का पूर्णकालिक जीवन समाप्त कर निजी जीवन में लौटे ऋषभ कात्यायन, भाजपा में जाने की अटकलें तेज#

#हरदोई: पाली- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में वर्ष 2013 से सक्रिय रहे पाली निवासी ऋषभ कात्यायन ने संगठन के पूर्णकालिक जीवन की यात्रा समाप्त कर अब व्यक्तिगत जीवन में वापसी कर ली है। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऋषभ कात्यायन ने परिषद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। उन्होंने पाली के नगर मंत्री, सवायजपुर के तहसील संयोजक, हरदोई के जिला संयोजक के साथ-साथ सीतापुर और लखीमपुर विभाग के विभाग संयोजक के रूप में संगठन को मजबूती दी#

#वर्ष 2022 में उन्होंने व्यक्तिगत जीवन छोड़कर पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया, जिसके बाद लखनऊ और सीतापुर में जिला संगठन मंत्री तथा अंबेडकरनगर में विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। बीते रविवार संडीला में आयोजित परिषद की प्रांत समीक्षा एवं योजना बैठक में उन्होंने अपने पूर्णकालिक जीवन से औपचारिक वापसी की घोषणा की। संगठन में रहते हुए कात्यायन छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहे और हरदोई में कृषि महाविद्यालय के संचालन सहित कई आंदोलनों में नेतृत्व करते नजर आए#

#हाल ही में लखनऊ के राम स्वरूप विश्वविद्यालय में परिषद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद हुए आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के पास पुलिस से झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसे अखिलेश यादव ने भी साझा किया था। अब जब ऋषभ कात्यायन ने संगठनात्मक जीवन से अलग होकर व्यक्तिगत जीवन में कदम रखा है, तो सोशल मीडिया पर उन्हें मिल रही शुभकामनाओं से साफ है कि युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है। ऐसे में उनके अगले राजनीतिक कदम—खासतौर पर भाजपा में संभावित एंट्री को लेकर चर्चाएं लगातार जोर पकड़ रही हैं#

No comments