Breaking News

#हरदोई:- अधिवक्ताओं ने आज से हड़ताल का किया ऐलान, डीएम को सौंपा ज्ञापन#


#हरदोई:- अधिवक्ताओं ने आज से हड़ताल का किया ऐलान, डीएम को सौंपा ज्ञापन#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आक्रोश जताया। अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी एवं महामंत्री पंकज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद एवं अधिवक्ता संघ से जुड़े कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे#

#प्रदर्शन में अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त ‘जय शिव’, हरिओम पांडे, अरविंद कुमार त्रिपाठी, अतुल चतुर्वेदी, लाल बिहारी दीक्षित, अलंकार सिंह, अवधेश सिंह, सच्चिदानंद पांडे, महेंद्र सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। इसी के विरोध में सर्वसम्मति से कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है#

#कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के हड़ताल पर जाने से न्यायिक कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है#

No comments