Breaking News

#हरदोई:- गंगा दशहरा पर हरदोई का ट्रैफिक प्लान आया सामने, गंगा दशहरा पर- कन्नौज मार्ग डायवर्ट, एसपी अशोक कुमार मीणा ने भारी वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक#


#हरदोई:- गंगा दशहरा पर हरदोई का ट्रैफिक प्लान आया सामने, गंगा दशहरा पर- कन्नौज मार्ग डायवर्ट, एसपी अशोक कुमार मीणा ने भारी वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक#

#हरदोई: में ज्येष्ठ गंगा दशहरा के पावन पर्व को लेकर हरदोई पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। 25 मई 2026 को थाना मल्लावां क्षेत्र के बेरिया घाट और थाना बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्नान और पूजा-अर्चना के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे#

#भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए हरदोई से कन्नौज मार्ग पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 24 मई शाम 4 बजे से शुरू होकर 25 मई को पर्व समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और अन्य मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा#

#पुलिस के अनुसार कन्नौज से हरदोई आने वाले भारी वाहन अब बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग से होकर बिलग्राम और मल्लावां के रास्ते हरदोई पहुंचेंगे। वहीं हरदोई से कन्नौज जाने वाले वाहनों को मल्लावां से बिल्हौर की ओर डायवर्ट किया जाएगा#

#हरदोई: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और प्रशासन का सहयोग करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो#

No comments