Breaking News

#हरदोई:- बीएसए दफ़्तर के लापरवाह लिपिक पवन कुमार कश्यप निलंबित#


#हरदोई:- बीएसए दफ़्तर के लापरवाह लिपिक पवन कुमार कश्यप निलंबित#

#हरदोई: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक पवन कुमार कश्यप को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा 13 मई 2026 को किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई#

#निरीक्षण के दौरान परिषदीय शिक्षकों के समायोजन, अंतरजनपदीय स्थानांतरण और गांधी आवासीय विद्यालयों से संबंधित फाइलों के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आई। आरोप है कि संबंधित कार्यों का समय से निस्तारण नहीं किया गया, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे#

#आदेश के अनुसार, पवन कुमार कश्यप द्वारा कार्यों में उदासीनता बरतने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने को उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन माना गया है। बीएसए डॉ. अजीत सिंह ने द टेलीकास्ट को बताया कि घोर लापरवाही पर उक्त लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र भरावन से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी संडीला को सौंपी गई है#

No comments