Breaking News

#हरदोई:- जल जीवन मिशन की खुली पोल, करोड़ों खर्च के बाद भी सूखी पड़ी नल की टोटियां#


#हरदोई:- जल जीवन मिशन की खुली पोल, करोड़ों खर्च के बाद भी सूखी पड़ी नल की टोटियां#

#हरदोई: जनपद के विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत महरी में सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना सवालों के घेरे में है। गांव में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर पाइपलाइन, पानी की टंकियां और नल की टोटियां लगाई गई थीं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पिछले एक सप्ताह से गांव में पानी सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है और टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं निकल रहा#

#भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी के लिए दूर-दराज हैंडपंपों और अन्य स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव वालों का कहना है कि योजना शुरू होने के समय बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब गलियों में लगी टोटियां सिर्फ शोपीस बनकर रह गई हैं#

#ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा#

#लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में योजनाओं को सफल दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से तत्काल जांच कराकर पानी सप्लाई बहाल करने तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है#

No comments