#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- में स्मार्ट/ प्रीपेड मीटर को लेकर उठे विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट-पेड की तरह काम करेंगे। प्रीपेड व्यवस्था खत्म
#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- में स्मार्ट/ प्रीपेड मीटर को लेकर उठे विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट-पेड की तरह काम करेंगे। प्रीपेड व्यवस्था खत्म की जा रही है। उपभोक्ताओं को फिर से मासिक बिल मिलेगा, बकाया किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी। मंत्री द्वारा संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में एक महीने के भीतर बिजली न काटी जाए। शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर का जबरदस्त विरोध हो रहा था। योगी सरकार के इस फैसले से उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जो प्रीपेड मीटर में रिचार्ज की अनिवार्यता को लेकर परेशान थे। अब किसी भी बिलिंग विवाद या तकनीकी समस्या की स्थिति में बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं होगी और उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार बाद में भुगतान कर सकेंगे#

No comments