#हरदोई:- शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई की मासिक बैठक सम्पन्न, शहर की बदहाल सड़कों और जलभराव पर जताई चिंता#
#हरदोई:- शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई की मासिक बैठक सम्पन्न, शहर की बदहाल सड़कों और जलभराव पर जताई चिंता#
#हरदोई: शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई की मासिक बैठक आज कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई#
#बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर सड़कों की दुर्दशा और जलभराव की गंभीर स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई#
#बैठक में प्रमुख रूप से नाघेटा रोड का मुद्दा उठाया गया, जहां दोनों ओर पक्का नाला होने के बावजूद सड़क पर जलभराव बना हुआ है। इसके अलावा आर.आर. कॉलेज के पास बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार शहर की अन्य मुख्य सड़कों की स्थिति भी अत्यंत खराब बताई गई#
#बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर कांग्रेस कमेटी प्रत्येक रविवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में भ्रमण करेगी, वहां की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा और तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी#
#बैठक में प्रमुख वक्ताओं के बयान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि#
#शहर की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। नाले बने होने के बावजूद जलभराव होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और समाधान तक संघर्ष करेगी#
#पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि#
#शहर की सड़कों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो आमजन को और बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएंगे#
#शहर उपाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि
#वार्ड स्तर पर भ्रमण कर समस्याओं का वास्तविक आंकलन किया जाएगा और एक मजबूत ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की जाएगी। जनता की हर समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है#
#शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी ने कहा कि#
#शहर में जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या से सबसे ज्यादा आम जनता और महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को मजबूती से उठाकर प्रशासन को जागरूक करने का कार्य करेगी और जनता को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी#
#बैठक में प्रमुख रूप से शहर उपाध्यक्ष राम बहोरन मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, शहर कांग्रेस महासचिव इस्लाम गाजी, मोरध्वज वर्मा, श्रीमती सीमा पाल, मुकेश कुमार वर्मा, श्रीमती संध्या वर्मा, कंट्रोल रूम इंचार्ज श्रीमती ममता पाल, मंडल अध्यक्ष शिल्पी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, जिला महासचिव पी.पी. वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अंशु रानी, मित्रा बार्ड अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह वर्मा एडवोकेट, सदानंद वर्मा रामस्वरूप, एजाज अहमद उर्फ बबन, राम दत्त वर्मा, शिव लोटन राकेश मिश्रा बृजेश वर्मा सहित तमाम शहर पदाधिकारी उपस्थित रहे#
#बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ है#

No comments