#हरदोई:- पिता के साथ रिश्तेदारी आए बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत#
#हरदोई:- पिता के साथ रिश्तेदारी आए बच्चे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत#
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के शाहपुर गांव में बघौली थाना क्षेत्र के मझिगवां (उमरा) निवासी 4 वर्षीय अभय कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बताते चलें कि मृतक के पिता मुनीम शाहपुर निवासी फुफेरे भाई अशोक पुत्र श्यामलाल के घर आए थे। जहां से उन्हें आज मंगलवार की सुबह बेलहैया गांव में बहन की चौथी लेने जाना था, जिससे उत्साहित अभय सड़क किनारे खेलने लगा, वहीं बघौली की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसे घायल अवस्था में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की#

No comments