#हरदोई:- कमीशनखोरी की भेंट चढ़ी सरकारी योजनाएँ, अहिरोरी में एक दिन भी नहीं चले वाटर कूलर#
#हरदोई:- कमीशनखोरी की भेंट चढ़ी सरकारी योजनाएँ, अहिरोरी में एक दिन भी नहीं चले वाटर कूलर#
#हरदोई: अहिरोरी ब्लॉक में विकास योजनाओं की हकीकत सवालों के घेरे में नजर आ रही है। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए वाटर कूलर आज धूल फांक रहे हैं, जबकि क्षेत्र की जनता अब भी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकने को मजबूर है#
#अहिरोरी गांव में ब्लॉक प्रमुख के सौजन्य से स्थापित किया गया वाटर कूलर शुरू होने से पहले ही “शोपीस” बनकर रह गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह योजना भी कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई। हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में ऐसे कई वाटर कूलर लगाए गए, जो आज तक संचालित ही नहीं हुए#
#गर्मी के इस मौसम में जहां लोगों को ठंडे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं लाखों की लागत से लगे उपकरण बेकार पड़े हैं। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं#
#जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में जांच कर कार्रवाई करता है या फिर यह मुद्दा भी फाइलों में दबकर रह जाएगा#

No comments