Breaking News

#लखनऊ:- में फर्जी IPL टिकट गिरोह का भंडाफोड़, इकाना स्टेडियम के बाहर 4 गिरफ्तार#


#लखनऊ:- में फर्जी IPL टिकट गिरोह का भंडाफोड़, इकाना स्टेडियम के बाहर 4 गिरफ्तार#

#लखनऊ: राजधानी लखनऊ में IPL मैचों के दौरान फर्जी टिकट बेचकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इकाना स्टेडियम के बाहर से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं#

#पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे असली IPL टिकटों की तस्वीरें डाउनलोड कर उन्हें कॉपी करते थे। इसके बाद CorelDRAW और AI टूल्स की मदद से हूबहू दिखने वाले फर्जी टिकट तैयार किए जाते थे। गिरोह UPI पेमेंट के जरिए लोगों से ऊंची कीमत वसूल कर टिकट बेचता था#

#शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्रिंटर, फर्जी टिकट बनाने की सामग्री और कई नकली टिकट बरामद किए गए हैं#

#पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी दिल्ली समेत अन्य शहरों में भी फर्जी IPL टिकट बेचने की कोशिश कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य राज्यों में जुड़े सदस्यों की तलाश में जुटी है#

No comments