#हरदोई:- शिक्षा या कमाई? प्राइवेट स्कूलों के ‘एडवेंचर कैंप’ पर उठ रहे सवाल#
#हरदोई:- शिक्षा या कमाई? प्राइवेट स्कूलों के ‘एडवेंचर कैंप’ पर उठ रहे सवाल#
#हरदोई: भीषण गर्मी के बीच कुछ प्राइवेट स्कूलों द्वारा आयोजित किए जा रहे “एडवेंचर कैंप” अब अभिभावकों के निशाने पर आ गए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षा के नाम पर स्कूल लगातार नए-नए इवेंट निकालकर अतिरिक्त कमाई का जरिया बना रहे हैं।ताजा मामला उन स्कूलों का है जहां बच्चों से “Adventure Camp” के नाम पर करीब ₹600 तक शुल्क लिया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद बच्चों को पानी की बोतल, लंच और स्नैक्स तक अपने घर से लाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अभिभावकों का सवाल है कि आखिर स्कूल इस शुल्क के बदले क्या सुविधा दे रहे हैं#
#अभिभावकों का कहना है कि हजारों बच्चों वाले स्कूलों में इस तरह के आयोजनों से एक ही दिन में लाखों रुपये की वसूली हो जाती है। वहीं इन गतिविधियों को “Fun Activity” और “Personality Development” जैसे आकर्षक नाम देकर पेश किया जाता है, ताकि कोई सवाल न उठाए। लोगों का आरोप है कि अब कई निजी स्कूलों में हर महीने किसी न किसी नए शुल्क का दबाव बनाया जाता है। कभी एक्टिविटी फीस, कभी स्मार्ट क्लास फीस, कभी फंक्शन फीस, कभी पिकनिक और अब एडवेंचर कैंप के नाम पर अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है#
#सबसे गंभीर बात यह बताई जा रही है कि बच्चों पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाया जाता है। यदि कोई बच्चा ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेता तो उसे अलग महसूस कराया जाता है। इससे कई अभिभावक मजबूरी में पैसे जमा करने को विवश हो जाते हैं। अभिभावकों का कहना है कि वे मेहनत से कमाई गई रकम इसलिए खर्च करते हैं ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, लेकिन अब शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई से ज्यादा कमाई वाले आयोजनों पर जोर दिखाई देने लगा है#

No comments