Breaking News

#हरदोई:- सांडी- रोड पावर हॉउस की बिजली आपूर्ति कल 04 घंटे रहेगी बाधित#


#हरदोई:- सांडी- रोड पावर हॉउस की बिजली आपूर्ति कल 04 घंटे रहेगी बाधित#

#हरदोई: विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए विद्युत कटौती की सूचना जारी की है। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड (शहर) एवं सांडी रोड ग्रामीण की नवीन 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी#

#विभाग ने बताया कि 15 जून 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड (शहर) के फीडर संख्या-5 की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।अधिकारियों के अनुसार यह शटडाउन नई 33 केवी लाइन के लिए केबल बिछाने के कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु लिया जा रहा है। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने का अनुरोध किया है#

No comments