#हरदोई:- में रिवोली गार्डन भूमि विवाद फिर चर्चा में, दोनों पक्षों के दावे आमने- सामने#
#हरदोई:- में रिवोली गार्डन भूमि विवाद फिर चर्चा में, दोनों पक्षों के दावे आमने- सामने#
##हरदोई: शहर के चर्चित रिवोली गार्डन भूमि विवाद ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। स्वर्गीय राकेश चंद्र गुप्ता की पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे विवाद में एक पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए शासन और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है। सौरभ गुप्ता ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि चांद बेहटा स्थित गाटा संख्या-320 की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि उक्त भूमि पर वर्तमान में कोल्ड स्टोरेज एवं रिवोली गार्डन का संचालन किया जा रहा है#
#शिकायत के अनुसार, सौरभ गुप्ता ने 24 जून 2025 को अपनी बहन डॉ. वत्सला गुप्ता से उनके हिस्से की भूमि का दानपत्र अपने पक्ष में कराया था। उनका आरोप है कि इसके बाद 30 जून 2025 को रीना गुप्ता द्वारा सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत देकर दावा किया गया कि संबंधित गाटा में स्वर्गीय राकेश चंद्र गुप्ता के वारिसों की कोई भूमि नहीं है। वहीं सौरभ गुप्ता का कहना है कि बाद में इसी गाटा संख्या की कुछ भूमि का दानपत्र अतुल गुप्ता के पक्ष में भी कराया गया, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। सौरभ गुप्ता ने यह भी दावा किया है कि राजस्व विभाग द्वारा कराई गई स्थलीय जांच में भूमि के क्षेत्रफल को लेकर विसंगतियां सामने आईं। उनके अनुसार, जांच रिपोर्ट में दर्ज भूमि और मौके पर उपलब्ध भूमि में अंतर पाया गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित विभागों द्वारा सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है#
#शिकायतकर्ता ने एंटी फ्रॉड सेल और पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया। उनका कहना है कि मामले में उनके समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि दूसरे पक्ष के विरुद्ध समान कार्रवाई नहीं की गई। उधर, रीना गुप्ता और उनके परिवार ने सौरभ गुप्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक बताते हुए खारिज किया है। उनका कहना है कि मामले को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वे वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं खाते#

No comments