#हरदोई:- 07 जुलाई को ठा. धर्मगज सिंह की आदम कद प्रतिमा का होगा अनावरण#
#हरदोई:- 07 जुलाई को ठा. धर्मगज सिंह की आदम कद प्रतिमा का होगा अनावरण#
#रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक होंगे कार्यक्रम मे सम्मिलित#
#हरदोई: देशराज सेवा संस्थान द्वारा ग्राम बाबूपुर कचनारी, जनपद हरदोई में समाजसेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह जी की प्रतिमा के अनावरण एवं "अपना घर" वृद्धाश्रम के लोकार्पण समारोह का आयोजन 7 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर विज्ञानानंद जी के संरक्षण मे किया जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह होंगे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय जयवीर सिंह भदौरिया, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तथा अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद माननीय अशोक बाजपेयी करेंगे#
#इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जय प्रकाश रावत सांसद, विधायक श्याम प्रकाश, माधवेंद्र प्रताप सिंह "रानू", प्रभाष कुमार, राघवेंद्र सिंह तथा चन्द्र भूषण सिंह (पूर्व सांसद) की गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति है। संस्थान के महामंत्री यतींद् कुमार सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि "अपना घर" वृद्धाश्रम का निर्माण पूर्णतः जनसेवा और निराश्रित, असहाय एवं वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक जीवन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है#
#इस संबंध में सोशल मीडिया के कुछ माध्यमों पर भूमि एवं निर्माण को लेकर प्रसारित किए जा रहे भ्रामक, तथ्यहीन एवं निराधार आरोपों का संस्थान स्पष्ट रूप से खंडन करता है। संस्थान के अनुसार भूमि, निर्माण एवं प्रतिमा स्थापना से जुड़े सभी कार्य नियमानुसार एवं वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न किए गए हैं तथा आवश्यक अभिलेख सक्षम अधिकारियों के समक्ष उपलब्ध हैं#
#देशराज सेवा संस्थान के महासचिव श्री चौहान ने जनसामान्य से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें तथा सत्यापित तथ्यों पर ही भरोसा रखें। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से इस ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। पत्रकार वार्ता मे प्रमुख रूप से अशोक कुमार सिंह सुपुत्र ठाकुर धर्मगज सिंह, योग गुरु हरिवंस सिंह, विमलेश राठौर उपस्थित रहे#

No comments