#हरदोई:- प्रियंका ने #यूपीएससी में लहराया परचम, क्षेत्र में जश्न का माहौल#
#हरदोई:- प्रियंका ने #यूपीएससी में लहराया परचम, क्षेत्र में जश्न का माहौल#
#हरदोई: विकास खंड कछौना के ग्राम कहली निवासी यू.पी. रीरा के संयुक्त सचिव भू संपदा विनियामक के.के. सिंह की पुत्रवधू प्रियंका प्रियदर्शनी केंद्रीय सचिवालय में सेवारत, स्पष्ट लक्ष्य व मेहनत से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है#
#प्रियंका की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। लोगों ने इस क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। नौकरी की व्यवस्थाओं के बीच यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनके दृण संकल्प और मेहनत का परिणाम है#
#प्रियंका ने बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण कर टाटा कंपनी में इंजीनियर पद पर सेवाएं दी। उसके बाद केंद्रीय सचिवालय में नियुक्ति हो गई। सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता है, हौसलों से उड़ान होती है। जिसके परिणाम स्वरुप केंद्रीय सचिवालय में सेवारत हुई संघ लोक सेवा आयोग में सफलता अर्जित की#

No comments