Breaking News

#हरदोई:- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे, जिला पंचायत परिसर मे आयोजित हुआ सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम#


#हरदोई:- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे, जिला पंचायत परिसर मे आयोजित हुआ सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम#

#हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य एवं समाज मे स्वच्छता, जनभागीदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत परिसर, हरदोई मे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता की उपस्थिति मे जिला पंचायत परिसर हरदोई मे सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्यों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों ने स्वच्छता कार्यक्रम मे सहभागिता कर, जिला पंचायत परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई मे सहयोग हेतु श्रमदान किया#

#इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है। सभी नागरिकों को अपने घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं उत्तरदायी रहना चाहिए। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती ने दैनिक जीवन स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे प्रारम्भ स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर मे स्वच्छता के प्रति जनचेतना को एक नई दिशा प्रदान की है। स्वच्छ वातावरण न केवल बेहतर स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों से नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया#

#सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम मे उपस्थित अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जेपी त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ त्रिलोकी सिंह गौर, सदस्य राष्ट्रीय परिषद्/क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु मोर्चा भाजपा पीके वर्मा, ब्लाक प्रमुख धनञ्जय मिश्रा, पूर्व महामंत्री अधिवक्ता संघ आदर्श पांडेय, पूर्व सदस्य जिला पंचायत राजीव सिंह टेनी, टिंकू त्रिवेदी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता जन, जिला पंचायत सदस्यगण, जिला पंचायत कर्मचारी व् क्षेत्रवासियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण मे अपना योगदान प्रदान करने का संकल्प लिया#

No comments