#हरदोई:- तुलसी पंछी के पिए, घटे न सरिता नीर। दान दिए धन ना घटे, जो सहाय रघुवीर, उमरारी गांव में जल्द बनेगा स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर, विद्यालय निर्माण की मुहिम तेज#
#हरदोई:- तुलसी पंछी के पिए, घटे न सरिता नीर। दान दिए धन ना घटे, जो सहाय रघुवीर, उमरारी गांव में जल्द बनेगा स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर, विद्यालय निर्माण की मुहिम तेज#
#हरदोई: जनपद के कोथावां ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत स्थित उमरारी गांव में शिक्षा और संस्कारों की नई अलख जगाने के उद्देश्य से “स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर” के निर्माण की मुहिम तेजी पकड़ चुकी है। विद्यालय निर्माण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य लगातार जनसहयोग जुटाने में लगे हुए हैं#
#विद्यालय प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ के नेतृत्व में समिति से जुड़े सदस्य नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और आम नागरिकों से विद्यालय निर्माण में सहयोग की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनने जा रहा है#
#विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद हजारों नौनिहालों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा देने वाली संस्था नहीं है, बल्कि यह बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़ने का कार्य भी करती है#
#उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय निर्माण हेतु समिति के सदस्य जन-जन तक पहुंचकर सहयोग की अपील कर रहे हैं, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से इस शिक्षा मंदिर की नींव और अधिक मजबूत हो सके#
#प्रधानाचार्य ने कहा कि आने वाले समय में यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का केंद्र बनेगा, जहां से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और नई सोच का संचार होगा#
#विद्यालय निर्माण में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों का विद्यालय प्रबंधन समिति ने आभार व्यक्त किया है तथा अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है#

No comments