Breaking News

#हरदोई:- फर्जीवाड़ा कर मृतक के खाते से निकाले 18 हजार! पत्नी ने की एफआईआर की मांग#


#हरदोई:- फर्जीवाड़ा कर मृतक के खाते से निकाले 18 हजार! पत्नी ने की एफआईआर की मांग#

#हरदोई: टड़ियावां थानाक्षेत्र के ग्राम रमुआपुर मजरा साखिन की निवासी एक विधवा महिला ने पति की मृत्यु के बाद उनके बैंक खाते से कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार तारावती पत्नी स्वर्गीय श्रीपाल ने बताया कि उनके पति श्रीपाल का निधन 6 मई 2022 को हो गया था। पति की मृत्यु के कुछ दिनों बाद गांव के ही कुछ लोग उनके घर पहुंचे और सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा देकर मृतक के बैंक पासबुक और आधार कार्ड अपने पास ले गए#

#महिला का आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद आरोपितों ने दस्तावेज वापस नहीं किए। 4 जून 2026 को जब उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की भड़ायल शाखा से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 6 जनवरी 2024 को उनके दिवंगत पति के खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही अजय कुमार उर्फ़ विनोद सिंह ने बैंक मित्र व शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से फर्जी हस्ताक्षर और जालसाजी कर मृतक के खाते से धनराशि निकाली। महिला ने मामले को धोखाधड़ी और जालसाजी बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है#

#पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने इस संबंध में आरोपितों से जानकारी मांगी तो उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। बेबस महिला ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है#

No comments