Breaking News

#हरदोई:- R.A.M.ने हरदोई की अभिलाषा दीक्षित को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया#


#हरदोई:- R.A.M.ने हरदोई की अभिलाषा दीक्षित को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया#

#हरदोई: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अभिलाषा दीक्षित को हरदोई महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है। बताया गया कि संगठन के वरिष्ठ नेता अलंकार अग्निहोत्री के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी की संस्तुति पर अभिलाषा दीक्षित को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है#

#नियुक्ति के बाद संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित त्रिवेदी ने अभिलाषा दीक्षित का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अमित त्रिवेदी ने कहा कि अभिलाषा दीक्षित के नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिलाषा दीक्षित जिले में नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगी और राष्ट्रहित व समाजहित की मुहिम को आगे बढ़ाएंगी#

No comments