Breaking News

#दिल्ली:- नोएडा- में 21 लोगों की अग्नि मृत्यु से बेअसर#


#दिल्ली:- नोएडा- में 21 लोगों की अग्नि मृत्यु से बेअसर#

#दिल्ली: के मालवीय नगर स्थित एक होटल में कल लगी आग दैवीय आपदा है या मानवीय? एक और प्रश्न यह है कि इस घटना को हम कितनी गंभीरता से ले रहे हैं? आज मैंने नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी से इस घटना का जिक्र किया तो उसने दिमाग पर जोर डालते हुए कहा कि हां एक घटना हुई तो है। नोएडा दिल्ली से बिल्कुल सटा और दिल्ली का ही एक सैटेलाइट शहर है। सीमा के साथ साथ दिल्ली नोएडा की बहुत सी चीजें साझी हैं। दिल्ली की गंदी शाहदरा ड्रेन नोएडा में प्रवेश करने के बाद ही यमुना में गिरती है। वहां होने वाली घटनाओं का कम ज्यादा असर यहां भी होता है।हम देश के दूसरे हिस्सों और विदेशों में होने वाली दुर्घटनाओं से भी अप्रभावित नहीं रह पाते हैं। ऐसे में कल दिल्ली के एक अवैध होटल में आग लगने से उसमें ठहरे 21 लोग अनायास काल के गाल में समा गए और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी को दिमाग पर जोर डालकर उसे याद करना पड़ रहा हो तो उसकी संवेदनशीलता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। दिल्ली के जिस होटल में आग लगने की यह घटना हुई, उसके छः कमरों को 2024 में 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना के तहत अनुमति दी गई थी परंतु यह घटना होने के बाद सबको पता चल रहा है कि वहां पांच मंजिला इमारत में पच्चीस कमरों में यह होटल चलाया जा रहा था। क्या संबंधित निगरानी एजेंसियों को इस बारे में कुछ पता नहीं था? यह प्रश्न बेमानी है। नोएडा में न जाने कितनी सार्वजनिक उपयोग की निजी इमारतें इसी प्रकार अवैध निर्माण कर स्वीकृति से कई गुना बना ली गई हैं। उनमें आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी नहीं हैं। प्राधिकरण को अड़ोस-पड़ोस के लोगों, मीडिया और सोशल मीडिया के द्वारा अवैध निर्माण के बारे में बताया जा चुका है। प्राधिकरण की फाइलों में इन इमारतों में की गई करतूत दर्ज हैं परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। दिल्ली जैसी दुर्घटना होने के बाद निश्चित ही एक दो लोगों को निलंबित करने और जेल भेजने का प्रहसन अवश्य किया जाएगा। कुछ दिनों तक पुलिस और प्रशासन ऐसी अवैध इमारतों की खोज और कार्रवाई का उपक्रम करेंगे। उसके बाद? उसके बाद वही होगा जो होता आया है।सब मिलकर उस घटना को भूलकर आगे बढ़ जाएंगे। दिल्ली में भी यही होने वाला है#

No comments