Breaking News

#लखनऊ:- यूपी- पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी संभावित तारीख#


#लखनऊ:- यूपी- पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी संभावित तारीख#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से स्पष्ट रूप से पूछा है कि पंचायत चुनाव आखिर कब तक कराए जाएंगे और इसकी संभावित तारीख क्या है। जस्टिस शेखर बी. सराफ और अवधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग और राज्य सरकार से जवाब तलब किया। यह सुनवाई प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के संबंध में दायर ओमप्रकाश प्रजापति की याचिका पर हुई#

#सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार की दलीलों पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आनी चाहिए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई पर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए, ताकि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सके। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी, जहां सरकार और आयोग को चुनाव संबंधी प्रगति रिपोर्ट अदालत के समक्ष रखनी होगी#

No comments