Breaking News

#सहारनपुर:- देहरादून- पंचकूला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल#


#सहारनपुर:- देहरादून- पंचकूला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल#

#सहारनपुर: देहरादून- पंचकूला हाईवे पर रामपुर मनिहारान क्षेत्र के हलगोया गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने एक फॉर्च्यूनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई#

#हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है#

#बताया जा रहा है कि पूरा परिवार धार्मिक यात्रा पर निकला था, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है#

No comments