Breaking News

#हरदोई:- महाराणा प्रताप सेना के आशीष सिंह राजा बने लखनऊ मंडल अध्यक्ष, प्रतिमा स्थापना को लेकर उठाई आवाज#


#हरदोई:- महाराणा प्रताप सेना के आशीष सिंह राजा बने लखनऊ मंडल अध्यक्ष, प्रतिमा स्थापना को लेकर उठाई आवाज#

#हरदोई: महाराणा प्रताप सेना के हरदोई जिला अध्यक्ष आशीष सिंह राजा को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए लखनऊ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार द्वारा की गई। आशीष राजा को यह जिम्मेदारी हरदोई में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना की मांग को मजबूती से उठाने और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के चलते सौंपी गई है। संगठन का कहना है कि हरदोई में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मुद्दा लंबे समय से लंबित है#

#आशीष राजा ने बताया कि शासन और प्रशासन की ओर से पूर्व में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि सदर विधायक ने भी डीएम चौराहे पर प्रतिमा लगाए जाने की बात कही थी, लेकिन अब तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन प्रतिमा स्थापना नहीं कर पाता है तो महाराणा प्रताप सेना स्वयं स्थान उपलब्ध कराकर प्रतिमा स्थापित कराने का कार्य करेगी#

#आशीष राजा ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में उन्होंने और उनकी टीम ने जरूरतमंद लोगों तथा राहगीरों को भोजन एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य किया था। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वह संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे#

No comments