#हरदोई:- अस्तित्व फाउंडेशन के प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर#
#हरदोई:- अस्तित्व फाउंडेशन के प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर#
#हरदोई: अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस उत्साह, सीखने और नई ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। नन्हे चौराहे स्थित हैवेल्स शोरूम के ऊपर आयोजित इस शिविर में महिलाओं और युवतियों को विभिन्न कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के दौरान डांस प्रशिक्षक शिवाय श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को लोकप्रिय गीत "बोले चूड़ियां" पर नृत्य की विभिन्न मुद्राएं एवं स्टेप्स सिखाए। वहीं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में संध्या श्रीवास्तव ने थ्रेडिंग की तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया#
#मेहंदी प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को पेंसिल की सहायता से विभिन्न आकृतियां और सीधी रेखाएं बनाना सिखाया गया, जिससे वे डिज़ाइनिंग की मूलभूत तकनीकों को समझ सकें। ढोलक प्रशिक्षण में राममूर्ति गुप्ता ने ढोलक पर सही थाप और उंगलियों के संचालन की जानकारी देते हुए विभिन्न तालों का अभ्यास कराया#
#मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक रोहिणी शर्मा ने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सिलाई प्रशिक्षण में नैन्सी ने काज, बटन और बखिया लगाने की विधियां सिखाईं, जिनका प्रतिभागियों ने व्यावहारिक अभ्यास भी किया#
#अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा गुप्ता ने बताया कि शिविर में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न कौशल सीखने में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 15 जून 2026 तक निरंतर संचालित रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा#

No comments