Breaking News

#हरदोई:- प्रगणक की बड़ी लापरवाही आई सामने, एक जगह बैठकर कर डाली जनगणना#


#हरदोई:- प्रगणक की बड़ी लापरवाही आई सामने, एक जगह बैठकर कर डाली जनगणना#

#हरदोई: जनपद- में चल रहे जनगणना कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। विकासखंड अहिरोरी के ग्राम पत्तीपुर में ग्रामीणों ने प्रगणक पर गंभीर आरोप लगाते हुए शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रगणक ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे करने के बजाय एक ही स्थान पर बैठकर जनगणना की औपचारिकता पूरी कर दी#

#जानकारी के अनुसार ग्राम पत्तीपुर का एच.एल.बी. नंबर 1532 है। यहां नियुक्त प्रगणक कृष्ण पाल सिंह पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने न तो घर-घर जाकर जानकारी जुटाई और न ही मकानों पर जनगणना संबंधी नंबर अंकित किए। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रगणक प्रत्येक घर पर जाकर परिवार के मुखिया से निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी लेकर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें तथा प्रत्येक मकान पर जनगणना नंबर अंकित करें#

#ग्रामीणों का आरोप है कि प्रगणक गांव में एक स्थान पर बैठकर ही लोगों के नाम पोर्टल पर दर्ज करते रहे और बिना पूछताछ किए जनगणना सूची तैयार कर दी। इससे गांव के लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बिना सही जानकारी लिए कहीं परिवारों का विवरण गलत तरीके से दर्ज न कर दिया गया हो#

#गांव के कन्हई, मंगूलाल, बांकेलाल, पवन, गुड्डी, शिवकुमार, राजाराम तथा प्यारेलाल की पत्नी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रगणक ने सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ लिया है#

#ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि जनगणना कार्य को शासन की मंशानुसार पारदर्शिता एवं नियमों के तहत दोबारा कराया जाए, ताकि सही आंकड़े दर्ज हो सकें और भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्रभावित न हो#

#गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने हाल ही में जिला अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद सामने आई इस घटना ने जनगणना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं#

#वहीं, इस पूरे मामले में नायब तहसीलदार सदर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से बात कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी#

No comments