#हरदोई:- में शाहाबाद- और बिलग्राम के ईओ निलंबित, भ्रष्टाचार के आरोपों पर विभागीय जांच शुरू#
#हरदोई:- में शाहाबाद- और बिलग्राम के ईओ निलंबित, भ्रष्टाचार के आरोपों पर विभागीय जांच शुरू#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश- सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हरदोई जनपद में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों (ईओ) पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने नगर पालिका परिषद शाहाबाद एवं नगर पालिका परिषद बिलग्राम के अधिशासी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं#
#प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद शाहाबाद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को रिश्वत लेने के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/प्रभारी अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष शाहाबाद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई है#
#वहीं नगर पालिका परिषद बिलग्राम में तैनात अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या पर एक ठेकेदार से भुगतान के बदले कथित रूप से कमीशन एवं रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। मामले से संबंधित वायरल वीडियो और दर्ज एफआईआर के आधार पर जिलाधिकारी हरदोई की रिपोर्ट मिलने के बाद उनके विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की गई#
#स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने कहा कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा एवं प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद के निर्देशों के अनुरूप स्थानीय निकायों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता अथवा पद के दुरुपयोग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संरक्षण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों अधिकारियों के निलंबन के साथ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी#

No comments