Breaking News

#हरदोई:- बघौली- लाखों रुपये खर्च फिर भी शोपीस बने वाटर कूलर! जनता और सरकार को चूना लगा रहे जिम्मेदार#


#हरदोई:- बघौली- लाखों रुपये खर्च फिर भी शोपीस बने वाटर कूलर! जनता और सरकार को चूना लगा रहे जिम्मेदार#

#हरदोई: बघौली- चौराहा चौकी के पास आम लोगों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से स्थापित किया गया वाटर कूलर अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के चलते यह वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है और केवल शोपीस बनकर रह गया है#

#स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण गर्मी के मौसम में जहां लोगों को ठंडा और स्वच्छ पानी मिलना चाहिए, वहीं वाटर कूलर बंद होने से राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर देखने से प्रतीत होता है कि उपकरणों का रखरखाव नहीं किया गया है, जिसके कारण यह व्यवस्था उपयोग में नहीं आ पा रही है#

#स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन नियमित देखरेख और संचालन न होने से इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से वाटर कूलर को जल्द चालू कराने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है#

No comments