Breaking News

#हरदोई:- विजिलेंस ने 02 लाख की रिश्वत लेते शाहाबाद के ईओ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया#


#हरदोई:- विजिलेंस ने 02 लाख की रिश्वत लेते शाहाबाद के ईओ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया#

#हरदोई: भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लखनऊ विजिलेंस टीम ने शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया#

#इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, शाहाबाद नगर पालिका के ईओ कृष्ण कुमार सोनकर पर आरोप है कि उन्होंने बिजली ठेकेदार स्वदेश गुप्ता से भुगतान जारी करने के एवज में ₹2,00,000 की घूस की मांग की थी। बताया जा रहा है कि ईओ पहले भी अग्रिम कमीशन ले चुके थे, इसके बावजूद ठेकेदार पर लगातार अतिरिक्त पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था। लगातार मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से परेशान ठेकेदार ने आखिरकार विजिलेंस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की#

#शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम ने पूरा जाल बिछाया और योजना के तहत जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, टीम ने ईओ को उनके आवास से रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ लखनऊ ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है#

No comments