#हरदोई:- नेशनल हाइवे पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे भारी वाहन, हादसे को दे रहे दावत#
#हरदोई:- नेशनल हाइवे पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे भारी वाहन, हादसे को दे रहे दावत#
#हरदोई: राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भारी वाहन चालक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाकर न केवल अपनी बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों के सामने हो रहा है, लेकिन रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही#
#खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल के कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में पुलिस सहायता केंद्र पचकोहरा के सामने कई डंपर और अन्य भारी वाहन रॉन्ग साइड से गुजरते दिखाई दिए। व्यस्त हाईवे पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है#
#स्थानीय लोगों का कहना है कि समय बचाने और यू-टर्न से बचने के लिए वाहन चालक अक्सर रॉन्ग साइड का सहारा लेते हैं। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल हाईवे पर रॉन्ग साइड दौड़ते वाहनों की तस्वीरें यातायात व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही हैं#

No comments