Breaking News

#हरदोई:- बाल मिक्षावृत्ति को रोके जाने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई एएचटीयू व चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम द्वारा चलाया गया अभियान#


#हरदोई:- बाल मिक्षावृत्ति को रोके जाने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई एएचटीयू व चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम द्वारा चलाया गया अभियान#

#हरदोई: जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया है, कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 22 जून 2026 को बाल मिक्षावृत्ति को रोके जाने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई एएचटीयू व चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान में संरक्षण अधिकारी शैलेन्द्र पाठक, रामू यादव, कंचन गुप्ता व बिरेन्द्र शुक्ला तथा अन्य पुलिस अधिकारी व महिला आरक्षी उपस्थित रही#

#अभियान के अन्तर्गत जनपद के रेलवे स्टेशन पर 03 बच्चों (अंजली पुत्री रंजीत, नंदनी पुत्री त्रिलोक सिंह व आकाश पुत्र त्रिलोक सिंह) आयु कमशः 06 वर्ष 08 वर्ष व 10 वर्ष लगभग के द्वारा मिक्षावृत्ति करते हुए पाया गया, जिनका रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति हरदोई के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त बच्चो की माता-पिता आज जिला बाल संरक्षण कार्यालय उपस्थित हुए, उनके द्वारा बताया गया वह लोग ग्राम आटा थाना आटा जनपद जालौन के रहने वाले है#

#बाल कल्याण समिति, हरदोई द्वारा उक्त बच्चों के सम्बन्ध में जिला प्रोबेशन अधिकारी जालौन को निर्देशित किया गया कि बच्चों को उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से लाभान्वित कराने के साथ ही नियमित फालोअप कराना सुनिश्चित करें। बच्चों के माता-पिता को परामर्श दिया गया कि वह बच्चों से भिक्षावृत्ति न कराये, बाल भिक्षावृत्ति एक कानूनी अपराध है। बच्चों को रकूल में दाखिला करायें#

No comments