#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- बदल जाएगी यूपी भाजपा की तस्वीर! नई टीम तैयार, युवा चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी#
#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- बदल जाएगी यूपी भाजपा की तस्वीर! नई टीम तैयार, युवा चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा की नई टीम लगभग तैयार हो चुकी है और जल्द ही नई कार्यकारिणी का ऐलान किया जा सकता है#
#जानकारी के मुताबिक, प्रदेश महामंत्री समेत कई अहम पदों पर बदलाव की संभावना है। नई टीम के गठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को विशेष महत्व दिया गया है, ताकि संगठन में सभी वर्गों और क्षेत्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके#
#सूत्र बताते हैं कि इस बार संगठन में नए और युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पार्टी नेतृत्व आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है#
#भाजपा ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए एक जाति से केवल एक व्यक्ति को प्रदेश महामंत्री बनाने पर भी सहमति बनाई है। इसके अलावा पिछड़े और दलित वर्गों को संगठन में अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही है#

No comments