Breaking News

#मध्यप्रदेश:- NEET अभ्यर्थी ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी! परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में थी छात्रा#


#मध्यप्रदेश:- NEET अभ्यर्थी ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी! परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में थी छात्रा#

#मध्यप्रदेश: के इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा अवंतिका मौर्य ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी और हाल ही में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद मानसिक तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक करीब 13 लोग नीट परीक्षा रद्द होने से अपनी जान गवाँ चुके हैं#

#NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में अभ्यर्थियों और उनके परिवारों के बीच चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है। विभिन्न राज्यों से कई छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव और छात्रों को समय पर मानसिक सहयोग उपलब्ध कराने की आवश्यकता को उजागर किया है#

No comments