#हरदोई:- शिव भोले मंदिर हरदोई मे भक्तिभाव से मनाया गया, माँ भगवती महाकाली व् साईं बाबा का स्थापना दिवस#
#हरदोई:- शिव भोले मंदिर हरदोई मे भक्तिभाव से मनाया गया, माँ भगवती महाकाली व् साईं बाबा का स्थापना दिवस#
#हरदोई: के प्रतिष्ठित शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा हरदोई मे स्थापित माँ भगवती महाकाली एवं साईं बाबा का स्थापना दिवस श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर मे आयोजित पूजन-अर्चन, हवन एवं भजन-कीर्तन मे सहभागिता कर, श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। भाजपा नेता पीके वर्मा द्वारा अपनी माता रामकली देवी व् पिता राजाराम की पुण्य स्मृति मे शिव भोले मंदिर मे 24 जून 2010 को मां भगवती महाकाली एवं साईं बाबा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इसी क्रम मे प्रति वर्ष शिव भोले मंदिर मे माता काली एवं साईं बाबा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान मंदिर परिसर मे अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती की अगुवाई मे भक्तजन ने देवी महाकाली एवं साईं बाबा का प्रातःकालीन श्रृंगार पूजन कर, हरदोई नगर मे साईं बाबा की पालकी निकाली। हरदोई नगर के श्री बाबा सिद्धनाथ मंदिर बड़ा चौराहा व् श्री बाबा तुरंत नाथ मंदिर छोटा चौराहा से होकर शोभा यात्रा का शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा मे समापन हुआ#
#शोभा यात्रा के समापन उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने शिव भोले मंदिर परिसर मे हवन-पूजन एवं भंडारा कर, माँ भगवती महाकाली एवं साईं बाबा से सर्वजन सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। स्थापना दिवस समारोह मे श्री शिव भोले दुर्गा सेवा समिति पदाधिकारी, श्रद्धालुजन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे#

No comments