#लखनऊ:- में फर्जी रोडवेज बस पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त टीम ने बस की सीज#
#लखनऊ:- में फर्जी रोडवेज बस पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त टीम ने बस की सीज#
#लखनऊ: राजधानी में फर्जी रोडवेज बसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परिवहन विभाग और रोडवेज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान रोडवेज जैसी रंग-रूप और पहचान वाली एक बस को पकड़कर सीज कर दिया गया#
#जानकारी के अनुसार बस संख्या UP31 AT 4703 को टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में जांच के दौरान रोका गया। शिकायतें मिलने के बाद चलाए गए विशेष अभियान में ARTO और रोडवेज अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। प्राथमिक जांच में बस रोडवेज की बस जैसी दिखाई देने और उसी तरह संचालित होने की बात सामने आई। कार्रवाई के बाद बस को कब्जे में लेकर आलमबाग बस स्टेशन परिसर में खड़ा करा दिया गया है#
#अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को भ्रमित करने वाली फर्जी बसों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी#

No comments