Breaking News

#हरदोई:- अनुराग द्विवेदी 'अन्नू' बने स्वदेशी जागरण मंच के जिला समन्वय प्रमुख#


#हरदोई:- अनुराग द्विवेदी 'अन्नू' बने स्वदेशी जागरण मंच के जिला समन्वय प्रमुख#

#हरदोई: स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान का विचार वर्ग कार्यक्रम जेके पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक एवं वरिष्ठ प्रचारक के मार्गदर्शन में अनुराग द्विवेदी 'अन्नू' को हरदोई जिले का जिला समन्वय प्रमुख नियुक्त किया गया#

#दायित्व ग्रहण करने के बाद अनुराग द्विवेदी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वदेशी विचारों के प्रचार-प्रसार तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया#

#कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग बौद्धिक प्रमुख, प्रांत समन्वय प्रमुख, जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अनुराग द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की#

No comments