Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- में अवैध खनन का खेल, परमिशन के नाम पर हो रहा दुरुपयोग#


#हरदोई:- टड़ियावां- में अवैध खनन का खेल, परमिशन के नाम पर हो रहा दुरुपयोग#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र टड़ियावां में अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफिया 100 घन मीटर मिट्टी खनन की वैध परमिशन का सहारा लेकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, परमिशन तो एक सीमित गाटा संख्या के लिए ली जाती है, लेकिन खुदाई किसी अन्य गाटा संख्या में की जा रही है। इतना ही नहीं, खनन की गई मिट्टी को लगभग ₹1000 प्रति ट्रॉली के हिसाब से खुलेआम बेची जा रही है । ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब कार्य कुछ हल्का सिपाहियों की मिलीभगत से हो रहा है, जिससे खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है#

No comments