Breaking News

#हरदोई:- गौ संरक्षण के दावों पर सवाल, प्रताप नगर चौराहे पर आवारा गौवंश बने दुर्घटना का कारण#


#हरदोई:- गौ संरक्षण के दावों पर सवाल, प्रताप नगर चौराहे पर आवारा गौवंश बने दुर्घटना का कारण#

#हरदोई: गौ संरक्षण और गौवंशों की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जब गौवंश सड़कों और चौराहों पर खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं तो ये दावे सवालों के घेरे में आ जाते हैं। जनपद हरदोई के प्रताप नगर चौराहे पर स्थित गोल चक्कर के आसपास प्रतिदिन दर्जनों गौवंशों का जमावड़ा देखने को मिलता है#

#प्रताप नगर चौराहा हरदोई, सीतापुर, माधवगंज एवं संडीला मार्गों को जोड़ने वाला प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां दिनभर भारी वाहनों और राहगीरों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद गौवंश चौराहे के आसपास खड़े और बैठे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बड़े वाहनों को मोड़ने और निकालने में परेशानी होती है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है#

#स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार गौवंश वाहन की चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं, जबकि मोटरसाइकिल सवार भी उन्हें बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि चौराहे से लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में कई ग्राम पंचायतों के गौ आश्रय स्थल मौजूद हैं, फिर भी बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं#

#प्रताप नगर चौराहा निवासी एवं पेट्रोल पंप संचालक अमित शुक्ला ने बताया कि हाल ही में उनकी कार से एक गौवंश की हल्की टक्कर हो गई थी, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं बाल-बाल बच गए, लेकिन ऐसी घटनाएं कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं#

#स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा गौवंशों को सुरक्षित रूप से गौ आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जाए, ताकि गौवंशों की सुरक्षा के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी दुर्घटनाओं से बचाया जा सके#

No comments