Breaking News

#सीतापुर:- प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, शादी के बाद मौत की आशंका#


#सीतापुर:- प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, शादी के बाद मौत की आशंका#

#सीतापुर: के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर क्योटाना गांव में प्रेमी युगल के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और बीती रात करीब 2 बजे दोनों अपने-अपने घरों से निकल गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाग में पहुंचकर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी रचाई थी। मौके पर प्रेमिका की मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और पास में सिंदूर की डिब्बी भी मिली है#

#ये घटना नेमिषारण्य के खेवटा रामपुर गांव का है। जहां 21 साल के प्रेयवंश का गांव के ही 17 साल की रजनी के संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के लव अफेयर से परिवार में नाराजगी चल रही थी। रजनी का फरवरी में तिलक समारोह हो गया था। नवंबर में शादी होने वाली थी। उधर, प्रेयवंश और रजनी शुक्रवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चले गए। देर रात तक वापस न लौटने पर दोनों के परिवार वालों ने खोजबीन की उनका कुछ पता नहीं चला। परिवार वाले दोनों की तलाश कर ही रहे थे तभी गांव के बाहर करीब 500 मीटर दूर खेत में पेड़ से एक ही दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने की सूचना मिली#

#घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), क्षेत्राधिकारी (CO) समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है#

No comments