Breaking News

#अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा चोरी मामले में SIT 5 दिन से जांच कर रही है। इसमें सामने आया कि पूरे मंदिर का मैनेजमेंट 3 सदस्य- चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव देख रहे थे#

#अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा चोरी मामले में SIT 5 दिन से जांच कर रही है। इसमें सामने आया कि पूरे मंदिर का मैनेजमेंट 3 सदस्य- चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव देख रहे थे#

#मंदिर की व्यवस्थाओं में किसी दूसरे पदाधिकारी का दखल उन्हें पसंद नहीं था। यही तीनों सदस्य चढ़ावा गिनने और फिर उसके बैंक में डिपॉजिट होने तक का मैनेजमेंट संभालते थे#

#ये सदस्य ट्रस्ट में पदेन सदस्य के रूप में शामिल अयोध्या के जिलाधिकारी, अपर मुख्य सचिव (गृह) और केंद्र सरकार के नामित सदस्यों से कोई बातचीत नहीं करते थे। न ही उन्हें कोई जानकारी दी जाती थी#

#SIT जांच में सामने आया कि चढ़ावा गिनने में चूक हुई। सिक्योरिटी का ध्यान नहीं रखा गया। अपनी रिपोर्ट में SIT ट्रस्ट के सरकारी (पदेन) सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ाने की सिफारिश कर सकती है। इसमें अयोध्या के डीएम को केंद्र में रखा जा सकता है#

No comments