Breaking News

#अयोध्या:- चढ़ावा चोरी काण्ड, फंड दिखाया कम, ब्याज मिला ज्यादा#


#अयोध्या:- चढ़ावा चोरी काण्ड, फंड दिखाया कम, ब्याज मिला ज्यादा#

#अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी कांड की जांच के बीच ट्रस्ट के दस्तावेजों ने दान की रकम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। हर श्रद्धालु महज 5 रुपए ही दान करता है। और 11 महीने में दान से ज्यादा रकम फंड के ब्याज से मिली है#

#25 नवंबर 2025 को राम मंदिर का धर्मध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें पीएम मोदी समेत करीब 5 से 6 हजार मेहमान शामिल हुए थे।ट्रस्ट की पिछली बैठक से जुड़े दान और खर्च के दस्तावेजों में 1 अप्रैल, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक का पूरा हिसाब-किताब दिया गया है#

#इसके मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम पर कुल 10 करोड़ 12 लाख रुपए खर्च किए लेकिन कहां...?? और किस चीज पर...??? इसका पूरा विवरण ट्रस्ट के सभी सदस्यों को नहीं दिया गया है#

#दस्तावेजों के मुताबिक 11 महिनों में करीब 16 करोड़ लोगों ने राम मंदिर में दर्शन किए और अलग-अलग सोर्सेज से कुल लगभग 83 करोड़ रुपए दान में दिए। ट्रस्ट को एसबीआई,पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा के चार खातों में जमा रकम के एवज में समेकित 138 करोड़ रुपए ब्याज मिला। इन दोनों रकम को जोड़ दें तो ये लगभग कुल 221 करोड़ रुपए हुए। मंदिर ट्रस्ट ने इस दौरान दो जमीनें खरीदीं,एक की कीमत 21 करोड़ और दूसरे की 69 करोड़ है। सूत्रों के मुताबिक SIT इन प्वॉइंट्स पर भी सवाल कर रही है। ट्रस्ट से जुडे़ अधिकारी ने बताया कि किसी भी आने-जाने वाले कर्मचारी की चेकिंग नहीं की जाती थी। यही वजह है कि चढ़ावे की रकम और कीमती आभूषण चोरी हो गए।एस आईटी अब तक हुई जाँच की फाइलें तैयार कर रही है,और विगत 3 वर्षों के रिकॉर्ड खंगाल रही है#

No comments