Breaking News

#हरदोई:- बीईओ और महिला लिपिक का ऑडियो वायरल, बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की खुली पोल#


#हरदोई:- बीईओ और महिला लिपिक का ऑडियो वायरल, बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की खुली पोल#

शिक्षकों से अवैध वसूली न करने पर महिला लिपिक को कर दिया निलंबित#

#हरदोई: जिले के भरावन ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में खंड शिक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी और महिला लिपिक प्रत्युषा लहेरी के बीच हुई कथित बातचीत को लेकर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में शिक्षकों से अवैध वसूली कराने को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया है कि वसूली की रकम में विभागीय अधिकारियों की हिस्सेदारी तय है। द टेलीकास्ट न्यूज नेटवर्क वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है#

#आरोप है कि महिला लिपिक ने कथित अवैध वसूली करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसे निलंबित करा दिया गया। महिला कर्मचारी का दावा है कि उसने किसी भी प्रकार की अवैध वसूली में शामिल होने से मना किया था, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई कराई गई। मामले को लेकर महिला लिपिक ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में विभागीय भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं#

#वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो यह मामला बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की बड़ी परतें खोल सकता है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी#

No comments