#औरैया:- कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों व OYO होटल पर फिर चला प्रशासन का छापेमारी अभियान#
#औरैया:- कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों व OYO होटल पर फिर चला प्रशासन का छापेमारी अभियान#
#औरैया: जनपद में अवैध रूप से संचालित संस्थानों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सदर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों और OYO होटल पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया#
#इस दौरान तिलक नगर, बनारसीदास एवं आवास विकास कॉलोनी स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और लाइब्रेरियों की गहन जांच की गई। अभियान में सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) तेजवीर सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रदीप मौर्य भी मौजूद रहे#
#जांच के दौरान कई संस्थानों में वैध लाइसेंस, अग्निशमन उपकरणों और आवश्यक सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालाजी स्टडी प्वाइंट, इनविक्टस एजुकेशन, पुष्कर लाइब्रेरी एवं जीनियस लाइब्रेरी एंड स्टडी कैफे को सील कर दिया#
#इसके अलावा औरैया-दिबियापुर रोड स्थित OYO होटल साइन कृपा लॉज में भी अवैध संचालन एवं सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां मिलने पर प्रशासन ने उसे सील करने की कार्रवाई की। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना मानकों और नियमों का पालन किए संचालित संस्थानों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार का अभियान जारी रहेगा#

No comments