#लखनऊ:- में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, 80 लाख की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त#
#लखनऊ:- में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, 80 लाख की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त#
#लखनऊ: राजधानी के अमौसी क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान लगभग 6000 वर्गफुट शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार बंजर भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर भूखंड बेचे जाने की तैयारी की जा रही थी#
#सूचना मिलने पर नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण और कब्जों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे#

No comments