Breaking News

#हरदोई:- 06 माह से अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त#


#हरदोई:- 06 माह से अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त#

#हरदोई: जिले के पिहानी विकास परियोजना अंतर्गत भाटनटोला पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री मोहिनी देवी की संविदा आधारित मानदेय सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मोहिनी देवी दिसंबर 2025 से 10 जून 2026 तक बिना सक्षम अनुमति के केंद्र से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहीं#

#जांच के दौरान यह भी पाया गया कि केंद्र का संचालन एक अनधिकृत युवती से कराया जा रहा था तथा पूर्व में दिए गए नोटिसों और निरीक्षणों के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। विभाग ने कार्यकत्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। सुनवाई के दौरान उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों और स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया, लेकिन विभाग ने उनके उत्तर को संतोषजनक नहीं माना#

#जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 20 जुलाई 2026 को आदेश जारी करते हुए मोहिनी देवी की संविदा आधारित मानदेय सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है#

No comments