Breaking News

#हरदोई:- की बेटी चेतना शुक्ला लखनऊ में सम्मानित, अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान#


#हरदोई:- की बेटी चेतना शुक्ला लखनऊ में सम्मानित, अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान#

#लखनऊ: प्रतिभाशाली अभिनेत्री चेतना शुक्ला को अभिनय के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'जन समस्या मेला समिति भारत' के 11वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया#

#गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स तथा उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के पूर्व उपनिदेशक दिनेश कुमार सहगल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव 'हीरो भैया' ने की, जबकि सह-अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट (डॉ.) अंकित मित्तल ने निभाई#

#समारोह में कला, समाजसेवा, न्याय और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हरदोई की निवासी अभिनेत्री चेतना शुक्ला को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया#

#इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स ने चेतना शुक्ला के अभिनय और कला के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहकर प्रदेश और देश स्तर पर पहचान बनाना पूरे हरदोई के लिए गर्व की बात है। सम्मान प्राप्त करने के बाद चेतना शुक्ला ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे#

No comments