#लखनऊ:- यूपी में वृक्षारोपण महायज्ञ: 1 बजे तक 19 करोड़ पौधे लगे, आज 35 करोड़ का लक्ष्य#
#लखनऊ:- यूपी में वृक्षारोपण महायज्ञ: 1 बजे तक 19 करोड़ पौधे लगे, आज 35 करोड़ का लक्ष्य#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 'एक पेड़ मां के नाम' थीम के तहत रविवार को वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ उत्साहपूर्वक जारी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशव्यापी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया, जिसके बाद पूरे प्रदेश में जनभागीदारी के साथ पौधे लगाए जा रहे हैं#
#अभियान के तहत दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में लगभग 19 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका था। सरकार ने आज शाम 6 बजे तक 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है#
#प्रदेशभर में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थी और आम नागरिक बढ़-चढ़कर इस महाअभियान में भाग ले रहे हैं। सरकार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करना है#

No comments