#हरदोई:- हरियावां- टड़ियावां पत्रकार के साथ अभद्रता के मामले में हरियावां के एसओ नपे#
#हरदोई:- हरियावां- टड़ियावां पत्रकार के साथ अभद्रता के मामले में हरियावां के एसओ नपे#
#एसओ की मौजूदगी में पत्रकार दंपति के साथ थाने के दरोगा ने की थी अभद्रता, पत्रकारों में रोष व्याप्त#
#हरदोई: हरियावां- थाने के परिसर में शनिवार की देर रात जमीनी विवाद में घटना की सूचना देने थाने पहुंचे टड़ियावां के पत्रकार दंपति के साथ वहां पर तैनात दरोगा ने उसे न सिर्फ धमकी बल्कि उसे खाकी के रौब में न्याय के बदले गालियां दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें के मुखिया ने हरियावां के एसओ वीरबहादुर सिंह की मौजूदगी में हुए घिनौने कृत्य पर उन्हें वहां से हटाते हुए मझिला थाने में तैनात कर दिया#
#बताया जा रहा है कि टड़ियावां के पत्रकार गांव तरी निवासी रामप्रताप और उसकी पत्नी जमीनी विवाद में हुए कहासुनी की शिकायत शनिवार की रात हरियावां थाने लेकर गए थे। पत्रकार रामप्रताप का आरोप है कि वहां एसओ वीर बहादुर सिंह की मौजूदगी में जनसुनवाई पटल संभाल रहे दरोगा त्रियुगी तिवारी ने उसकी शिकायत लेने से पहले ही पीड़ित पत्रकार दंपति पर आग बबूला हो गए। दरोगा के गाली गलौज और अपमानजनक कृत्यों को पत्रकार ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की फजीहत होते देख एसपी अशोक कुमार मीणा ने हरियावां एसओ वीरबहादूर सिंह को वहां से हटाकर मझिला थाने में तैनात कर दिया। जबकि दारोगा त्रियुगी तिवारी के खिलाफ सीओ हरियावां से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि एसपी श्री मीणा ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए है। पत्रकारों के साथ गलत आचरण से पेश होने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी#

No comments