Breaking News

#हरदोई:- गंगा एक्सप्रेसवे से डबल डेकर बस 10 फीट नीचे गिरी, 50 घायल, 12 गंभीर#

फीट

#हरदोई:- गंगा एक्सप्रेसवे से डबल डेकर बस 10 फीट नीचे गिरी, 50 घायल, 12 गंभीर#

#हरदोई: गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के सपाभापुर गांव के पास सिद्धार्थनगर से दिल्ली और नोएडा जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से लगभग 10  नीचे खेत में पलट गई। हादसे में करीब 50 यात्री घायल हो गए, जबकि 12 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया#

#तड़के तीन बजे हुआ हादसा#

#जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे हुई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सफर के दौरान बस के सामने अचानक एक वाहन आ गया। चालक ने टक्कर से बचने के लिए तत्काल ब्रेक लगाया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गई#

#हादसे के बाद मची अफरा-तफरी#

#बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पचदेवरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला#

No comments